बलिया में अखिलेश: सांड का जिक्र कर बीजेपी पर किया हमला-’23 के बाद हट जाएंगे सारे’

बलिया में चुनावी सभा के दौरान समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। अखिलेश ने इशारों-इशारों में बीजेपी नेताओं की तुलना सांड से कर डाली।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में सारे अधिकारी सांड हटाने में लगे हैं लेकिन वह कहते हैं कि मेहनत करने की जरूरत नहीं है 23 के बाद सारे सांड खुद-ब-खुद हट जाएंगे। इसे योगी के कुशीनगर रैली में दिए उस बयान का पलटवार माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नौज की रैली में नंदी कसाइयों के दोस्त से बदला लेने गया था।

अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हाई कोर्ट और एनजीटी ने कहा है कि लखनऊ से सांड हटा दिए जाएं। सारे अधिकारी अब इसी में जुट गए हैं। हर अधिकारी ने फैसला लिया है 25 तारीख तक कोई सांड लखनऊ में नहीं रहेगा। हम कहना चाहते हैं कि बोर्ड का चक्कर है। क्यों मेहनत कर रहे हो? 23 को रिजल्ट आ जाएगा, कोई नहीं बचेगा। राहत देनी है तो 19 से पहले हटा लो वर्ना जनता तो खुद ही हटा देगी।’

एसपी नेता ने दलितों को लेकर हो रही राजनीति पर बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बाबा (योगी) लोगों को भेदभाव से देखते हैं। दलित जब बाबा से मिलने गए तो उन्हें पहले साबुन लगाकर नहलाया गया। उन्हें नहलाने के बाद बाबा उनसे मिले।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago