बलिया डेस्क : बलिया के छात्रों के लिए एक खुशखबरी है. खबर कुछ यूँ है कि इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण का काम जल्दी ही शुरू होने वाला है.
बता दें कि इसके निर्माण के लिए सीएम योगी के आदेश पर 19 करोड़ रुपये स्वीकृत कर लिया गया है. इसकी जानकारी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दी है.
विधायक सुरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए आगे कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो इस महीने के आखिरी तक ही उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के हाथों इस कॉलेज की आधारशिला रखी जाएगी.
सुरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर मीडिया वालों से बात करते हुए यह जानकारी दी है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगले सेशन से इसकी कॉलेज में पढाई भी शुरू हो जाएगी अगर सब कुछ ठीक रहा तो.
उन्होंने आगे कहा कि इस महीने से ही नौरंगा के राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण का काम भी शुरू हो जायेगा और इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रूपये स्वीकृत किया गया है.
उन्होंने कहा है कि करीब करीब सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सोनबरसा में राजकीय महाविद्यालय का काम शुरू हो चुका है और इसके निर्माण के नौ करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे.
उन्होंने कहा है कि अगले सेशन से यहाँ पर स्नातक विज्ञान वर्ग की पढ़ाई हो सकेगी. उन्होंने कहा है कि इब्राहिमाबाद में स्पोर्ट कॉलेज खोलने खोलने का प्रस्ताव भी उन्होंने सरकार के सामने रखा है.
उन्होंने कहा है कि जल्द ही इसको भी स्वीकार कर लिया जायेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि पचरुखिया से रेवती को कनेक्ट करने वाली सड़क का काम भी शुरू होगा.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…