Categories: बलिया

बलिया के नरहीं क्षेत्र में 12 लाख से ज्यादा की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां सलेमपुर ग्राम सभा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लगभग 12 लाख के स्वर्ण आभूषण और 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर लिया।

चोरों ने सलेमपुर ग्राम सभा निवासी स्वर्गीय कृष्णानंद सिंह के घर पर चोरी की घटना हुई। जहां घर के भीतर सो रही महिलाओं ने घर में हो रही हलचल की आवाज को सुनकर के जब जग कर देखा तो घर के भीतर कई लोग मौजूद थे। आनन फानन में महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया और एक चोर को भी पकड़ लिया ,जिसे वही पर खड़े एक दूसरे चोर ने छुड़ा कर वहाँ से भाग निकला।

घर की महिलाओं ने बताया कि हम लोगों ने उन दो चोरो को पहचान भी लिया है, जो हम लोगों के ही गांव के रहने वाले है। इतना ही नहीं महिलाओं ने यह भी बताया कि उन चोरों के साथ में और भी कई लोग थे जब हम लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो यह सभी लोग वहां से घर से फरार हो गए। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घरवालों ने बताया कि हम लोगों ने अपनी तहरीर में नामजद मुकदमा पंजीकृत करने का अपील किया था, जिसे पुलिस ने FIR में बदल कर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके पर बलिया से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में कई साक्छ और फिंगर प्रिंट लिये। फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले का बहुत ही जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago