Categories: Uncategorized

ऑस्कर अवार्ड 2019 में बजा भारत का डंका, इस मशहूर फिल्म को मिला अवार्ड…

दोस्तों आप सभी जानते है की ऑस्कर अवार्ड दुनिया का सबसे अहेम अवार्ड माना जाता है, ऑस्कर अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एक सम्मान है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS), द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है, यह औपचारिक समारोह, जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं.

विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है और इसे हर वर्ष 200 से अधिक देशों में टीवी पर सजीव प्रसारित किया जाता है। यह मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह भी है और इसके समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन के लिए) और टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) अकादमी पर आधारित हैं.पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, 1927/1928 फिल्म सीज़न की बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था, 2010 की फिल्मों को सम्मानित करने वाला सबसे हाल का समारोह 27 फ़रवरी 2011 को हॉलीवुड के कोडक थियेटर में आयोजित किया गया.

विजेताओं की घोषणा तीन महीने पहले ही कर दी गई थी; लेकिन 1930 में दूसरे अकादमी पुरस्कार समारोह में इसे बदल दिया गया। उसके बाद से और प्रथम दशक के दौरान, परिणामों को पुरस्कार की रात 11 बजे समाचार पत्रों को प्रकाशन के लिए दिया जाता है। इस विधि का इस्तेमाल तब तक किया गया जब लॉस एंजिल्स टाइम्स ने समारोह के शुरू होने से पहले ही विजेताओं की घोषणा कर दी; परिणामस्वरूप, अकादमी ने 1941 के बाद से विजेताओं के नाम की घोषणा के लिए एक सील बंद लिफाफे का प्रयोग किया है

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में सिनेमाजगत के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया जा रहा है. मेक्सिको के निर्देशक अल्फोंसो कुरों की ‘रोमा’ को ऑस्कर में ‘विदेशी भाषा फिल्म’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है. यह मेक्सिको की पहली फिल्म है जिसको इस श्रेणी में पुरस्कार मिला है. साथ ही भारत की लघु फिल्म ‘पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस’ को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड मिला है. बता दें, यह फिल्म पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित है.

वहीं, ‘रोमा’ के निर्देशक कुरों को 91वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में सिनेमैटोग्राफी के लिए भी ऑस्कर मिला है. रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म की तारीफ सिनेमैटोग्राफी के लिए भी की जा रही थी. कुरों ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें अपनी ही निर्देशन में बनी फिल्म के लिए सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है. कुरों की इस ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ फिल्म से लोगों को काफी आशा थी. इस श्रेणी में ‘कोल्ड वॉर (पोलैंड), ‘ शॉपलिफ्टर्स (जापान)’, ‘ नेवर अवे (जर्मनी)’, ‘केपरनौम (लेबनान)’ भी नामित थी. ​रोमा की की कहानी 1970 के दशक के मेक्सिको की है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

20 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago