बलिया के बैरिया थाना के लक्ष्मन छपरा गांव में आर्केस्टा में लेडी डांसर के साथ डांस करने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें घरातियों ने दुल्हे के भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
बताया जाता है कि अमरीश प्रजापति की बारात सिंगही के सुभाष प्रजापति के घर आई थी। रात में शादी के दौरान जनवासे में आर्केस्टा डांस को लेकर शोरगुल शुरु हो गया। लोग मामले को समझ पाते तब तक मामला मारपीट हो गई और भगदड़ की स्थित हो गई।
घटना में दूल्हे के बड़ा भाई मनीष, छोटा भाई राजेश, संजय सिंह, प्रदीप, रामजी घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया गया।
उधर, गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद शादी हुई। एसओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…