राजभर का विवादित बयान-‘बीजेपी कार्यकर्ता गलत सूचना फैलाएं तो उन्‍हें जूते मारो’

बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देते हुए अपने समर्थकों से कहा है कि अगर भाजपा कार्यकर्ता गलत सूचना फैलाते हैं तो उन्हें जूते मारो. भाजपा ने इस बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं आपत्तिजनक कहा है. राजभर ने घोसी लोकसभा क्षेत्र में एक बैठक के दौरान उक्त बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

उन्होंने कहा, ‘अभी ये चर्चे तेजी से, भाजपा के लोग फैला रहे हैं कि गठबंधन है हम लोगों का और महेन्द्र (घोसी से सुभासपा प्रत्याशी) नहीं लड़ रहे हैं. यहां कितने लोग हैं बताओ महेन्द्र चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं. जितनों को मालूम है, हाथ उठाओ… जो व्यक्ति इस तरह का बोलते हुए मिल जाए भाजपा का नेता, जूता निकाल के उसको दस जूता मारो कि तुम नहीं लड़ रहे हो.’ सुभासपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश से 39 प्रत्याशी उतारे हैं.

राजभर के बयान पर भाजपा मीडिया संयोजक राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं आपत्तिजनक है. हम चुनाव आयोग से उम्मीद करते हैं कि वह इस पर संज्ञान ले और कडी कार्रवाई करे.  सुभासपा के झंडे कल मिर्जापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोडशो के दौरान देखे गये थे. सुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं. राजभर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी हैं.

राजभर के पुत्र सुभासपा महासचिव अरूण राजभर ने स्पष्ट किया कि भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन था ना कि लोकसभा चुनाव के लिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago