लाल बालू के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ही सवालों के घेरे में!

पांच ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर बैरिया पुलिस ने किया सीज 

बैरिया. वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर महामारी पर काबू पाने के लिए काफी हद तक सफलता पाने के बावजूद इस लाॅकडाउन में लाल बालू की तस्करी पर काबू नहीं पाया जा रहा हैं. लाॅकडाउन में भी लाल बालू के तस्करों की चांदी कट रही हैं, जिसके खिलाफ बैरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही ने बालू तस्करों की कमर तोड़ दी है.
बैरिया पुलिस ने बुधवार को लाल बालू माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए जमकर चाबुक चलाई , जिसके तहत अवैध रुप से धडल्ले लेकर आ रहे लाल बालू से लदी 5 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया. पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया. सूत्रों की मानें तो इस लॉकडाउन में खनन माफिया लाल बालू किसके शह पर तस्करी कर रहे हैं, यक्ष प्रश्न बना हुआ हैं. लोग दबीजुबान यह भी चर्चा कर रहे हैं बिना खाकी और खादी के आड में अवैध लाल बालू के खनन का खेल हो ही नहीं सकता है. बात चाहे जो भी हो भी, लेकिन बैरिया पुलिस ने लाल बालू से लदे 5 ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया. इसकी सूचना बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि लॉकडाउन में चोरी छिपे अवैध लाल बालू की तस्करी बिहार के रास्ते जयप्रकाश नगर के रास्ते तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago