बिहार के सब्जी विक्रेता जिला प्रशासन के रडार पर, बिहार सरकार को सौंपी जाएगी इतने लोगों की सूची

बलिया.
जनपद से सटे सीवान में 14 कोरोना पॉजीटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन हाईअलर्ट पर है. प्रशासन जहां तटवर्ती इलाकों में रहने वाले बाशिंदों का ट्रैवल रिकार्ड खंगालने में जुट गए हैं, वहीं अब उन सब्जी विक्रेताओं का चिह्नांकन शुरू हो चुका है, जो बराबर बिहार से सब्जी लाकर बलिया की मंडियों में बेचते है. सूत्र की मानें तो अभी तक जनपद के अलग-अलग मंडियों तथा बाजार में जाकर सब्जी बेचने बाले लगभग 110 लोगों का चिह्नांकन हो चुका है, संख्या आगे और भी बढ़ सकती है. जिला प्रशासन के अनुसार ऐसे लोगों की जांच कराना अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि ये रहते तो बिहार में है, लेकिन लॉक डाउन के दिनों में भी ये सब्जी विक्रेता रोजाना बलिया आकर अलग-अलग मंडियों में सब्जी बेचने का काम किए हैं. ऐसे में यदि समय रहते जांच हो जाए तो कुछ हद तक महामारी को रोका जा सकता है.
गौरतलब हो कि बिहार के सीवान जिले में 14 कोरोना पॉजीटिव केस आने के बाद जिला प्रशासन बिहार-यूपी सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है.  उस पार से एक भी व्यक्ति का इस पार आना बंद है. लॉक डाउन के बाद से सुबह सात बजे से 10 बजे तक की छूट के वक्त सीवान से भारी संख्या में सब्जी विक्रेता सुरेमनपुर बाजार, बलिया मंडी, बांसडीह के केवरा बाजार, मनियर बाजार तथा चितबड़ागांव में जाकर सब्जी बेचने का काम करते हैं. शुक्रवार को सीमा सील करने के साथ ही जिला प्रशासन ऐसे सब्जी विक्रेताओं का चिह्नांकन शुरू कर चुके हैं.  इसके अलावा भी जिन-जिन इलाकों में सीवान के सब्जी विक्रेता सब्जी बेचने का काम करते है, उस जगह भी तलाश की जा रही है और लोकल सब्जी विक्रेताओं से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago