बेलथरा रोड। नए साल पर घूमने के लिए निकले शहर के युवा खतरे को न्यौता दे रहे है। शनिवार को घाघरा नदी पर तुर्तीपार रेलवे ट्रैक व पम्प कैनाल नहर पर घूमने वाले युवाओं की भारी भीड़ रही। घाघरा नदी के ऊपर रेलवे ट्रैक व पम्प कैनाल नहर पर इक्कठी भीड़ से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह किसी भी हादसे को न्यौता दे सकती है।
इस खतरे वाली जगह पर पुलिस की गश्त न के बराबर रही। संयोग ही रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। नए साल के पहले दिन बच्चे और अन्य युवक नदी किनारे लगे मेले में छोले, फुल्की और बाकी लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेते मिले। वही रेलवे लाइन, पम्प कैनाल नहर पर जान जोखिम में डालकर युवक-युवतियों दिखे।
अगर ट्रेन गुजरती तो कभी भी खतरा हो सकता था। मौके पर पुलिस प्रशासन की ड्यूटी नही होने से घाघरा नदी व रेलवे लाइन के पास कोई उभांव थाना का पुलिस कर्मी मौजूद नही था। नदी के किनारे, पम्प कैनाल नहर पर चढ़कर भारी संख्या में युवक, युवतियों समेत अन्य लोग घूम रहे थे।
जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। यहां पहले भी कई घटनाये घटित हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन बेपरवाह रही। अगर प्रशासन समय रहते सचेत नही हुआ तो आने वाले दिनों में यहाँ बड़ी घटना घटित हो सकती है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…