बेलथरा रोड- नए साल के पहले दिन युवा उठा रहे जोखिम भरा लुफ्त, पुलिस बेपरवाह

बेलथरा रोड।  नए साल पर घूमने के लिए निकले शहर के युवा खतरे को न्यौता दे रहे है। शनिवार को घाघरा नदी पर तुर्तीपार रेलवे ट्रैक व पम्प कैनाल नहर पर घूमने वाले युवाओं की भारी भीड़ रही। घाघरा नदी के ऊपर रेलवे ट्रैक व पम्प कैनाल नहर पर इक्कठी भीड़ से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह किसी भी हादसे को न्यौता दे सकती है।

इस खतरे वाली जगह पर पुलिस की गश्त न के बराबर रही। संयोग ही रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। नए साल के पहले दिन बच्चे और अन्य युवक नदी किनारे लगे मेले में छोले, फुल्की और बाकी लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेते मिले। वही रेलवे लाइन, पम्प कैनाल नहर पर जान जोखिम में डालकर युवक-युवतियों दिखे।

अगर ट्रेन गुजरती तो कभी भी खतरा हो सकता था। मौके पर पुलिस प्रशासन की ड्यूटी नही होने से घाघरा नदी व रेलवे लाइन के पास कोई उभांव थाना का पुलिस कर्मी मौजूद नही था। नदी के किनारे, पम्प कैनाल नहर पर चढ़कर भारी संख्या में युवक, युवतियों समेत अन्य लोग घूम रहे थे।

जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। यहां पहले भी कई घटनाये घटित हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन बेपरवाह रही। अगर प्रशासन समय रहते सचेत नही हुआ तो आने वाले दिनों में यहाँ बड़ी घटना घटित हो सकती है।

Radhika Kodwani

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago