Categories: बलिया

राजभर आज करेंगे बड़ा एलान, कांग्रेस या सपा-बसपा गठबंधन के हो सकते हैं साथी !

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी साथ छोड़ रही है. इसका आज एलान हो सकता है. बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को ही इसका एलान करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. क्योंकि मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके पुत्र अरविंद राजभर और प्रवक्ता राणा अजीत सिंह को ये आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी को सीट देने के मुद्दे पर अंतिम फैसला लेकर रात तक सूचित कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही राजभर ने बीजेपी के साथ अपना रिश्ता रखने का फैसला बुधवार तक के लिए टाल दिया. ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी अगर उनको सीटें देती है तो ठीक, अन्यथा बुधवार को हम बीजेपी अलग होने का एलान कर देंगे. उधर पार्टी सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश के निर्देश पर ही अरविंद और अजीत रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नहीं हो पाई.

उसके बाद सोमवार को जेपी नड्डा से ही बात हुई, जिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया. उसके बाद मंगलवार भी भी दोनों की मुलाकात शाह से नहीं हो पाई, तब ओपी राजभर ने दोनों को वापस लखनऊ लौट आने को कहा. लेकिन मंगलवार सुबह अमित शाह ने दोनों को बुलाकर मुलाकात की और सीटों के बंटवारे पर रात तक फैसला कर लेने की बात का आश्वासन दिया. उसके बाद दोनों मंगलवार को ही लखनऊ लौट गए.

सूत्रों के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर ने आगे की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं. जिसके तहत वो आज यानि बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं. राजनैतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि बीजेपी से रिश्ता टूटने के बाद वह कांग्रेस या सपा–बसपा गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी बात कर चुके हैं. यही नहीं राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका से भी बात की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago