Categories: बलिया

राजभर आज करेंगे बड़ा एलान, कांग्रेस या सपा-बसपा गठबंधन के हो सकते हैं साथी !

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी साथ छोड़ रही है. इसका आज एलान हो सकता है. बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को ही इसका एलान करने वाले थेलेकिन ऐसा नहीं हो सका. क्योंकि मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके पुत्र अरविंद राजभर और प्रवक्ता राणा अजीत सिंह को ये आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी को सीट देने के मुद्दे पर अंतिम फैसला लेकर रात तक सूचित कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही राजभर ने बीजेपी के साथ अपना रिश्ता रखने का फैसला बुधवार तक के लिए टाल दिया. ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी अगर उनको सीटें देती है तो ठीकअन्यथा बुधवार को हम बीजेपी अलग होने का एलान कर देंगेउधर पार्टी सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश के निर्देश पर ही अरविंद और अजीत रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नहीं हो पाई.

उसके बाद सोमवार को जेपी नड्डा से ही बात हुईजिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया. उसके बाद मंगलवार भी भी दोनों की मुलाकात शाह से नहीं हो पाई, तब ओपी राजभर ने दोनों को वापस लखनऊ लौट आने को कहा. लेकिन मंगलवार सुबह अमित शाह ने दोनों को बुलाकर मुलाकात की और सीटों के बंटवारे पर रात तक फैसला कर लेने की बात का आश्वासन दियाउसके बाद दोनों मंगलवार को ही लखनऊ लौट गए.

सूत्रों के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर ने आगे की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं. जिसके तहत वो आज यानि बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं. राजनैतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि बीजेपी से रिश्ता टूटने के बाद वह कांग्रेस या सपाबसपा गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी बात कर चुके हैं. यही नहीं राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका से भी बात की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago