बलिया। यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। जहां बलिया जिले में चोरों ने यातायात पुलिस जवान की ही बाइक चुरा ली। महकमा हरकत में आया तो बाइक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। वहीं अब बाइक चोरी की बाबत जिम्मेदारी अधिकारी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बलिया रेलवे स्टेशन के पास सदर कोतवाली के वैशाली रोड पर शनिवार को दोपहर बाद यातायात पुलिस का जवान बाइक खड़ी कर बोलेरो का चालान काट रहा था। वापस लौटा तो बाइक लापता देख होश उड़ गए। उच्चाधिकरियों को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल राजीव सिंह टीम के साथ तलाश में जुट गए।
बहुत कोशिश के बाद एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर सर्विलांस टीम की मदद से बाइक की लोकेशन मिली। लावारिस हालत में बाइक बरामद की गई। चोरों ने पुलिस की बाइक होने की खबर लगने पर पकड़ी थाना के चकरा गांव में लावारिस हालत में छोड़ दी थी। वहीं अब पुलिस अधिकारी इस घटना पर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…