विकास करने वालों की टांग खिचाई करने में लगे कुछ लोग- उमाशंकर सिंह

बलिया- मथुरा पीजी कालेज में सोमवार को आयोजित छात्र संघ के उद्घाटन समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे  रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह  ने कहा की यह बहुत दुःख की बात है  कि जो क्षेत्र का विकास करना चाहता है लोग उसकी ही टांग खींचने में लगे हैं।

अफसोस की बात यह भी है कि हमारे जनपद के मंत्री व विधायक न तो खुद काम करते हैं और न किसी को करने देना चाहते हैं। यह बातें वे । उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत से लोग दूसरों की अच्छाई से भी खफा हो जाते हैं किन्तु अच्छा करने वाला हमेशा अच्छा ही करता रहता है।

इसके पूर्व विधायक ने विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह नंदलाल राम व बीरबल राम, छात्र संघ की अध्यक्ष शारदा भारती सहित अन्य के साथ भगवान बुद्ध व डा. भीमराव रामजी अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्य पद्धति पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आज निर्माण कार्य के प्रति उपेक्षा की स्थिति यह है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी अपने गांव की सड़क निर्माण के लिए स्वयं फावड़ा उठाना पड़ा।

छात्र राजनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र व युवा ही देश व समाज के भाग्य व भविष्य हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में छात्र जीवन का विशेष महत्व है और छात्रों का इसका सदुपयोग करना चाहिए क्योंकि शिक्षा और ज्ञान से ही आत्मबल प्राप्त होता है।

प्राचार्य धनंजय ¨सह ने छात्र संघ उद्घाटन पर उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए विद्यालय के विकास के लिए विधायक से अपेक्षित सहयोग मांगा।

विधायक ने विद्यालय परिसर में चार लाख की लागत से शौचालय का निर्माण तथा रसड़ा के प्यारे लाल चौराहे पर अत्याधुनिक शौचालय, यात्री शेड, रिक्शा स्टैंड तथा वाटर कूलर का निर्माण शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago