योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को टीवी चैनल न्यूज18 से बातचीत में कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पहली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान हमे मंच पर जगह दी गई. उन्होंने कहा, कि इससे पहले कभी भी किसी भी बैठक में उन्हें और मेरी पार्टी के किसी भी विधायक को महत्व नहीं दिया जाता था. राजभर ने बताया कि 27 मार्च को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है.
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नवनिवार्चित राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी. वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दो विधायक कैलाश नाथ सोनकर और त्रिवेणी राम को क्रॉस वोटिंग के मामले में पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के चार विधायक हैं और पार्टी बीजेपी के साथ यूपी की सरकार में शामिल है. ओपी राजभर को मंत्री भी बनाया गया है. बावजूद इसके वो खुलेआम बीजेपी सरकार पर ज्यादा सीटें मिलने के नशे में गठबंधन धर्म न निभाने के आरोप लगाते रहे हैं. साथ ही सहयोगी दल के रूप में अपनी पार्टी की अनदेखी के आरोप भी लगाते रहे हैं. राज्यसभा चुनाव से पहले उन्होंने साफ लफ्जों में कह दिया था कि वो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर ही इस मसले पर कोई बात करेंगे. उन्होंने योगी आदित्यनाथ और यूपी के दूसरे नेताओं से इस संबंध में कोई भी बात करने से इनकार कर दिया था.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…