चुनाव में समर्थन के लिए सपा, बसपा ने किया संपर्क- ओम प्रकाश राजभर

बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर फिलहाल नरम पड़ते दिख रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद राजभर ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन का फैसला किया है. वैसे ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को कई अन्रू खुलासे भी किए. उन्होंने बताया कि सपा और बसपा की तरफ से राज्यसभा चुनाव में वोट के लिए उनसे संपर्क किया गया था.

न्यूज 18 से बातचीत में बुधवार को मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह अमित शाह से बातचीत के बाद संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि हमारे 4 विधायक बीजेपी के 9वें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल को वोट करेंगे.
साथ ही उन्होंने प्रदेश बीजेपी या सरकार की ओर से आयोजित बैठक में न्यौते से इंकार किया. उन्होंने कहा कि अब तक औपचारिक न्यौता नहीं मिला है. भारतीय समाज पार्टी की हैसियत से अगर बुलाएंगे तो जाएंगे वरना नहीं जाएंगे.

ओेम प्रकाश राजभर ने साथ ही तंज कसा कि राज्य बीजेपी संगठन के लोग हमें और हमारी पार्टी को कुछ नही समझते थे. अब जब राज्यसभा के चुनाव आए हैं तो हमारी जरूरत पड़ी है. वह अमित शाह से 8 महीने से मिलने का समय मांग रहे थे. मैंने न लोकसभा का टिकट मांगा न मंत्री का कोई पद. हमने आरक्षण का मुद्दा उठाया है. गरीब की आवाज उठाई है.

ओम प्रकाश राजभर ने खुलासा किया उनके पास सपा और बसपा गठबंधन से लड़ने का फार्मूला है. मेरी सबसे बात होती है. अमित शाह जी से बात हुई, अखिलेश जी, राहुल जी से भी बात होती है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फ्लाइट में अखिलेश जी मिले थे. इस दौरान राजनैतिक चर्चा हुई थी. सपा और बसपा के लोगों ने भी वोट के लिए संपर्क किया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago