योगी सरकार के मंत्री का राहुल गाँधी को लेकर बड़ा बयान, मुश्किल में भाजपा !

बलिया :भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को  बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाते हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख, जिनका कई मुद्दों पर भाजपा के साथ छत्तीस का आंकड़ा है, ने बलिया में पत्रकारों से कहा, “मैं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाता हूं। अंतिम फैसला लोगों के हाथ में है और वे तय करेंगे कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।”

राजभर यहीं नहीं रुके और भाजपा की असहजता बढ़ाते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर ‘लोगों को गुमराह करने का’ आरोप लगाया।

आदित्य नाथ के इस बयान पर कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वह 24 घंटे में ही राम मंदिर मुद्दे का समाधान कर देंगे, राजभर ने मीडिया द्वारा इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर वास्तव में भाजपा में इतनी क्षमता थी, तो देश पर शासन के दौरान पिछले पांच सालों में इसने ऐसा क्यों नहीं किया।

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा, “जब केंद्र सरकार पांच वर्षो में कुछ नहीं कर पाई तो मुख्यमंत्री 24 घंटे में क्या कर लेंगे।”

उनसे जब प्रियंका गांधी के राजनीति में आने और मतदाताओं पर इसका प्रभाव पड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ वक्त बताएगा कि वह महज भीड़ को खींचती हैं या उसे वोट में भी तब्दील कर पाती हैं।

प्रियंका को 23 जनवरी को उनके भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago