ओम प्रकाश राजभर की विदाई के बाद योगी सरकार ने सभी पद अनिल राजभर को दिए

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। ओमप्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री के पद पर थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार सुबह ही राज्यपाल रामनाईक से उन्हें हटाने की सिफारिश की थी जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी।

लखनऊ सूत्रों की मानें तो  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को ओम प्रकाश राजभर के सभी पद देकर कद बढ़ाया गया है। राजभर समाज को साधने के लिए भाजपा अपने मंत्री अनिल राजभर को चेहरा बनाए हुए है।

बता दें कि राजभर लगातार भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए थे। वहीं, कुछ दिन पहले ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के नेताओं को मंच से गाली तक दे डाली थी। इसके पहले लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी भी उतारे थे।

इसके अलावा विरोधी दलों को समर्थन देने की बात भी कही थी। इन्हीं सब बगावती मामलों के कारण ही सोमवार को सीएम सोगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर को बर्खास्त करने की सिफारिश की।

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो विभिन्न निगमों और परिषदों में अध्यक्ष व सदस्य हैं सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राजभर ने पहले भी इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago