ओम प्रकाश राजभर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा को समर्थन देने का एलान किया

बलिया। भाजपा की पूर्व सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि योगी सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए धर्मांतरण मसले को हवा दे रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजभर ने आज “पीटीआई -भाषा” से बातचीत करते हुए प्रदेश में हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है।

राजभर ने कहा कि उनके दल के विजयी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सपा का सहयोग करेंगे । उन्होंने अपने इस निर्णय को उचित करार देते हुए कहा कि वह भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने सपा को समर्थन को लेकर पूछे जाने पर कहा कि सपा ही भाजपा को जबाब देने में सक्षम है । यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में भी वह सपा का समर्थन करेंगे , उन्होंने कहा कि वह स्थिति के अनुसार सही समय पर फैसला करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत के लिए हर हथकंडा

अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा उम्मीदवार आयात कर चुनाव लड़ा रही है। बलिया जिले में भाजपा ने उनके दल की जिला पंचायत सदस्य सुप्रिया यादव को कल अपने दल में शामिल कराकर तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया । उल्लेखनीय है कि भाजपा ने कल बलिया से सुप्रिया यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है । दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने कल पार्टी के जिला कार्यालय पर सुप्रिया को पहले भाजपा में शामिल कराया तथा इसके बाद उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago