भाजपा से अलग हुए ओमप्रकाश राजभर, इन 39 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भाजपा से सीटें नहीं मिलने से नाराज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 5वें 6वें और 7वें चरण की सीटों से 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि वह किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं। वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में भी प्रत्याशी दिया।

राजभर ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि राजभर से समझौता विधानसभा में है। विधानसभा में गठबंधन बना रहेगा। फिर भी यदि मुख्यमंत्री कहेंगे तो अभी वह और निगमों के सभी पदाधिकारी इस्तीफा देने को तैयार हैं।

आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से दिलीप सरोज को सुभासपा की तरफ से टिकट मिला है। वहीं, आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ विक्की सिंह का नाम घोषित हुआ है। पार्टी ने जौनपुर से बृजेश कुमार प्रजापति और मछलीशहर सीट पर ममता बनवासी को उतारा है।

सलेमपुर से राजाराम राजभर, मऊ जिले की घोसी सीट से महेंद्र राजभर पर सुभासपा ने दांव लगाया है। वहीं, बलिया से विनोद तिवारी को मैदान में उतारा है। उधर, गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर और चंदौली से राजनाथ राजभर के साथ पार्टी ने जातीय समीकरण साधना चाहा है।

भदोही से राहुल बारी, मिर्जापुर से दरोगा बियार और सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से कैलाश नाथ कोल चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सिद्धार्थ राजभर मैदान में उतरेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago