अस्पताल में भर्ती बलिया कांग्रेस के ये पदाधिकारी, और पुलिस ने दर्ज कर दिया मुकदमा

बलिया में पुलिस प्रशासन की तरफ से तेजी करने की ऐसी घटना सामने आई है कि आप भी चौंक जाएंगे। जिले में कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन ने कांग्रेसजनों पर मुकदमा करने का फैसला किया। उसके बाद उन्होंने पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप ओझा पर भी नामजद मुकदमा कर दिया। इधर कांग्रेसजनों का कहना है कि श्री शिव प्रताप बीते कई महीनों से केंसर का ईलाज करा रहे हैं और अभी बनारस में भर्ती हैं। वहीँ इस मामले पर पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि “क्षेत्राधिकारी नगर को जांच/आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।”


क्या है पूरा मामला- कांग्रेस पार्टी ने 26 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे टीडी कॉलेज चौराहे पर केंद्र सरकार के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। पुलिस को पूर्व सूचना दी थी। अब उपरोक्त कार्यक्रम के बाद पुतला दहन और नारेबाजी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव ने किया है। इसमें उन्होंने ये भी बयान दिया है कि वह हमराहियों के साथ मौक पर मौजूद थे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेसजनों में रोष है। कांग्रेस के जिला कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इसमें इस पूरे प्रकरण पर चर्चा हुई ।

कार्यक्रम में मौजूद युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रुपेश चौबे ने कहा कि पुलिस का यह दुस्साहसभरा निंदनीय कार्य है। बातचीत में उन्होंने कहा, ‘बिना जांचे परखे किसी के भी ऊपर मुकदमा दर्ज करना कहीं से सही नहीं है। इसको लेकर कांग्रेसजन जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे और अगर प्रशासन इस पर कदम नहीं उठाएगा तो मामले को कोर्ट में ले जाया जाएगा।’
प्रशासन की इस तरह के रवैयै के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के इस बैठक में फुलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, अभिजीत, प्रशांत पांडेय, अबुल फैज आदि रहे।

Shashwat Upadhyay

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago