आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बलिया पुलिस हरकत में, तीन गिरफ्तार

बलिया में सोशल मीडिया पर देवी देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मच गया । अमर उजाला की खबर के मुताबिक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था । इस  मामले में त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने  मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पूछताछ की जा रही है। वीडियो इसी वर्ष होली का बताया जा रहा है। रविवार सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस ने हिंयुवा कार्यकर्ता अविनाश सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर नागपुर निवासी राजेश पुत्र सुमेर राम, राहुल पुत्र किरथ और किशन पुत्र हरेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago