भगवान राम पर आपतिजनक टिप्पणी, बलिया से दो आरोपी गिरफ्तार !

बलिया के बेल्थरारोड की उभांव पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

बता दें उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मानगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया।

इस पोस्ट में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर बुधवार को अवनीश और विपिन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अवनीश और विपिन को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

5 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

4 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

5 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago