बिल्थरारोड- सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
साथ ही एक आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी के कुछ युवकों ने एक मिनट पचास सेकेंड का एक वीडियो बनाया।
इस विडियो के वायरल वायरल होते ही क्षेत्र में वीडियो बनाने वाले की खोजबीन होने लगी। वीडियो में दिखने वाले युवकों की पहचान होने पर भाजपा के पूर्व भीमपुरा मंडल अध्यक्ष धर्मदेव ¨सह ने पुलिस को वीडियो सौंपते हुए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
साथ ही नामजद तहरीर दी। वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान बाराडीह लवाई पट्टी निवासी शाहिल उर्फ शेरू, इन्दल कुमार, अनिल कुमार, शनि कुमार के रूप में की जा रही है। थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ शर्मनाक है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…