उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने योगी सरकार पर हमला किया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बावजूद वहां लोग एकत्र हो रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। वहां सेना को बुलाया जाना चाहिए।
शनिवार को राजभर ने कहा- ”मुख्यमंत्री तो चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबकि यहां फैजाबाद (अयोध्या) में धारा 144 लागू है। जिस तरह से यहां भीड़ इकट्ठा हो रही है ऐसे में अगर कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होगी। इससे पहले राजभर ने अखिलेश के बयान का समर्थन किया। कहा- “व्यवस्था को संभालने के लिए सेना को ही बुलाया जाना चाहिए।”
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि भाजपा वालों का काेई भरोसा नहीं है। इसीलिए अयोध्या में सेना तैनात की जानी चाहिए।
इधर, राम की नगरी अयोध्या में शिवसैनिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की धर्म सभा है। दावा किया जा रहा है कि लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या में मौजूद रहेंगे। शिवसेवा प्रमुख उद्धव ठाकरे भी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अयोध्या पहुंचने वाले हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…