Categories: देश

योगी सरकार के मंत्री ने अखिलेश यादव का किया समर्थन, जानें क्या है मामला ?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने योगी सरकार पर हमला किया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बावजूद वहां लोग एकत्र हो रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। वहां सेना को बुलाया जाना चाहिए।

शनिवार को राजभर ने कहा- ”मुख्यमंत्री तो चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबकि यहां फैजाबाद (अयोध्या) में धारा 144 लागू है। जिस तरह से यहां भीड़ इकट्ठा हो रही है ऐसे में अगर कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होगी। इससे पहले राजभर ने अखिलेश के बयान का समर्थन किया। कहा- “व्यवस्था को संभालने के लिए सेना को ही बुलाया जाना चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि भाजपा वालों का काेई भरोसा नहीं है। इसीलिए अयोध्या में सेना तैनात की जानी चाहिए।

इधर, राम की नगरी अयोध्या में शिवसैनिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की धर्म सभा है। दावा किया जा रहा है कि लाखों की संख्‍या में राम भक्त अयोध्या में मौजूद रहेंगे। शिवसेवा प्रमुख उद्धव ठाकरे भी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अयोध्या पहुंचने वाले हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago