नई दिल्ली. बुराड़ी के घर में एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश मिलने के पीछे की कहानी अब भी मिस्ट्री बनी हुई है. सुसाइड, हत्या से लेकर तांत्रिकों तक को इस केस से जोड़ कर पुलिस जांच कर रही हैं. लेकिन यहां सबसे खास बात है, ”11” नंबर का संयोग. सूत्रों की मानें तो पुलिस इसे भी अपने जांच में शामिल की हुई है.
11 की जांच कर रही पुलिस
बता दें कि घर से 11 लोगों की लाशें मिली थीं. घर में 11 दरवाजें हैं. घर में 11 ही खिड़कियां और 11 ही लोहे की ग्रिल. इतना ही नहीं घर के बाहर 11 पाइप भी लगाए गए थे. एंट्री गेट पर 11 रॉड भी लगाई गई है.
तीन राज्यों में पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस दिल्ली, राजस्थान और यूपी में कई जगह जांच कर रही है. वहीं, इस मामले में कथित तांत्रिक की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस घर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. पुलिस को नोट्स भी मिल हैं जिसमें ‘मोक्ष’ की बात की गई है.
पाइप को लेकर ये कह रहे हैं लोग
स्थानीय लोगों का दावा है कि ‘मृतकों की आत्माओं के लिये’ 11 पाइप लगाए गए थे. हालांकि, एक पडोसी ने कहा कि लकड़ी के सामान का कारोबार करने वाले परिवार ने पाइप इसलिए लगाए थे ताकि प्लाईवुड पर लगाए गए रसायन से उठने वाला जहरीला धुआं इन पाइपों से होकर निकल सके.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…