वीर लोरिक स्टेडियम में बनेगा हाईटेक जिम!

बलिया। खेल में बलिया को आगे बढ़ाने के लिए हर एक कोशिश की जा रही है। अब वीर लोरिक स्टेडियम में सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। यहां नया आधुनिक जिम बनाया जाएगा। जिसके लिए करीब 80 लाख रुपये के उपकरण की आमद हुई है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (फैकपेड) को सौंपी गई है। कार्यदायी विभाग ने टेंडर भी फाइनल कर दिया है। गाजीपुर की कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।

6 महीने में बनेगा हाईटेक जिम- सोमवार से प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है। 6 महीने में काम पूरा करने की चुनौती भी मिली है। चूंकि स्टेडियम बारिश में जलजमाव के चलते डूब जाता है, इसलिए मैदान की ऊंचाई करीब डेढ़ फीट तक बढ़ाई जा रही है। करीब 17 हजार 351 क्यूबिक मीटर मिट्टी मैदान में डाली जाएगी। जिसका इंतजाम हो गया है। सिर्फ इसी काम में 34 लाख रुपये खर्च होंगे।

खेल विभाग को परियोजना की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्टेडियम की टूटी बाउंड्री को भी ठीक किया जाएगा। जर्जर पवेलियन भी दुरुस्त होगा। प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने निर्माण काम समय पर पूरा करने के आदेश दिए हैं। परियोजना के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, इसमें करीब ढाई करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। यहां पर खेल की कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। DPR भी स्वीकृत हो चुका है। कक्ष में बायोमेट्रिक सिस्टम का प्रविधान होगा।

जिम के लिए इन उपकरणों की आमद- डंबल, फ्री हैंडल एक्सरसाइज, ओलंपिक रॉड, ट्रेनर मशीन, स्टैटिक साइकिल, ट्रेड मिल, बेंच, फ्लैड बेंच, चेस्ट प्रेस, लेग प्रेस, बटर फ्लाई, कॉफ रेज, हाईपर एक्सटेंशन व मेडिसीन बाल समेत 50 से अधिक नए उपकरण।
जिला खेल परियोजना अधिकारी अतुल सिन्हा का कहना है कि स्टेडियम में पहली बार खेल की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिम की सुविधा से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर करने में आसानी मिलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिला खेल अधिकारी परियोजना का काम सोमवार से शुरू कर रहे हैं। सब कुछ फाइनल हो गया है। 6 महीने में काम पूरा हो जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago