बलिया- अनाज वितरण में लापरवाही के आरोप पर 9 प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने थमाया नोटिस

बलिया।  एमडीएम का खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने के आरोप में  नौ प्रधानाध्यापकों के खिलाफ बीएसए ने नोटिस जारी किया है। सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों पर तैनात है।
इनमें  प्राथमिक विद्यालय जयछपरा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जयछपरा के प्रधानाध्यापक भगत सिंह, प्राथमिक विद्यालय बहुआरा नम्बर एक के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार तिवारी, प्राथमिक विद्यालय बहुआरा नंम्बर दो के प्रधानाध्यापक विजय राय, प्राथमिक विद्यालय चिरंजीछपरा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तिवारी, प्राथमिक विद्यालय भुसैला के
प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसैला के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र व उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुआरा के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मिश्रा को बीएसए ने नोटिस भेजकर लौटती डाक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
वहीँ बीएसए शिव नारायन सिंह  ने बताया कि  शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत नौ प्रधानाध्यापकों के खिलाफ एमडीएम का अनाज वितरण करने में लापरवाही की शिकायत मिली थी। इसके बाद सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago