नामांकन शुरू, पहले दिन बलिया और सलेमपुर से इन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

बलिया और सलेमपुर लोकसभा चुनाव के लिये सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पहले दिन बलिया व सलेमपुर संसदीय सीट के लिए एक-एक निर्दल उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

दोनों लोक सभा क्षेत्रों के लिए आठ-आठ भावी प्रत्याशियों ने पर्चा भी लिया। बलिया सीट से पहले दिन पर्चा लेने वालों में मालेगांव विस्फोट में आरोपी रहे रिटायर मेजर रमेश उपाध्याय भी शामिल हैं।

देखें- मोदी का विकास- बलिया में क्या सोचती है युवा पीढ़ी !

बता दें की बलिया लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जननायक पार्टी के अरविंद ने डीएम कोर्ट में रिटर्निंग ऑफिसर अश्विनी कुमार श्रीवास्वत को नामांकन पत्र सौंपा। जबकि सलेमपुर लोस के लिये न्यू मदरलैंड पार्टी के प्रदीप कुमार ने सीआरओ कोर्ट में रिटर्निंग ऑफिसर बद्रीनाथ सिंह को पर्चा सौंपा।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बलिया लोक सभा के लिये अखिल भारतीय हिंदू महासभा, कांग्रेस, वंचित समाज इंसाफ पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अलावा तीन निर्दल ने पर्चा लिया।

विडियो- विकास की हक़ीकत- बलिया में शौचालय बना स्टोर रूम

इसी प्रकार सलेमपुर क्षेत्र के लिये भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, सुभासपा, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी, हिन्दुस्थान निर्माण दल, हिन्दू समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। बलिया लोक सभा के लिये मालेगांव विस्फोट के आरोपी रहे रिटायर मेजर रमेश चंद उपाध्याय ने भी पर्चा लिया है। बताया कि वह हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago