अब ओरिजिनल पेपर नहीं होंगे पास, फिर भी बलिया पु’लिस नहीं का’ट पाएगी चा’लान, ज़ा’री हुआ ये आ’देश

बलिया– नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद एक तरफ जहाँ अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था और लोगों को अपने सभी दस्तावेज़ की ओरिजिनल कॉपी साथ रखना ज़रूरी हो गया था. लेकिन अब इस मामले में कुछ छूट दी गयी है. दरअसल ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अगर आपके आपके पास इलेक्ट्रानिक रूप से सेव डिजिलॉकर में सेव हैं तो अब उसे वैध माना जायेगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर एक एसओपी जारी किया गया है.

आपको बता दें कि नए नियम में रजिस्ट्रेशन पत्र से लेकर बीमा, फिटनेस परमिट, डीएल, पोलुशन सर्टिफिकेट और सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखने को कहा गया था. लेकिन अब इसे साथ रखने की ज़रुरत नहीं है और अगर आप इसे डिजिलॉकर एप में डाउनलोड करके रखते हैं तो इसे वैध माना जाएगा. इस फैसले से तमाम दस्तावेज़ को साथ रखने का झंझट ख़त्म कर दिया है.


दरअसल इस नए नियम के आने के बाद चालान पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा था और कई ऐसे मामले भी सामने आये हैं जिसमे चालान की राशि लाखों तक पहुँच गयी है. ऐसे में इसका भुगतान करने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता. इसके अलावा ऐसा भी देखा गया कि कई बार कई अहम् कागज़ात लोगों के पास मौजूद थे लेकिन जिस दौरान चेकिंग की गयी, उस वक़्त उनके साथ नहीं थे.


लेकिन चूँकि नया नियम लागू हो गया था तो पुलिस ने उनकी एक न सुनी कर दिया चालान. ऐसे में कागज़ात होने के बाद भी चालान होने के कई मामले सामने आये थे. जिसकी वजह से लोगों को तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब इस नए आदेश के बाद उम्मीद है कि लोगों की थोड़ी बहुत मुश्किल तो ज़रूर आसान होने वाली है. बलिया पुलिस ने भी इस वैध करार दे दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago