Categories: बलिया

किसान से पैसे मांगने वाले चकबंदी सीओ पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही

बिल्थरारोड में स्थानीय तहसील के चकबंदी सीओ उमाशंकर के द्वारा पीड़ित से एक लाख रुपए मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद भी अभी तक भ्रष्ट अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। मामले में पीड़ित किसान के द्वारा एक हफ्ते पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी लिखा गया था लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हुई।

ऐसे में अब पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में मिलकर रिश्वत मांगने की वीडियो की सीड़ी और पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। पीड़ित किसान ने बताया कि सीएम ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।

बता दें कि बेल्थरारोड का चकबंदी विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। यहां के अधिकारी, लेखपाल इधर-उधर करके किसानों से बड़े पैमाने पर धन उगाही करने में लगे हुए हैं। जिससे किसानों का समय पर काम नहीं हो पाया और उन्हें उधर-उधर भटकना पड़ता है।

क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी जगदीश पुत्र शिवनंदन का जमीन संबंधी मुकदमा वर्ष 1997 का था। जिसमें वह अपने विपक्षी से जीत गए थे। इसके बाद खूंटा गांव में चकबंदी प्रकिया के दौरान साल 2022-2021 में उस जमीन पर मकान बनवाने पर विपक्षी हरिनाथ के द्वारा जगदीश की जमीन पर दोबारा मुकदमा कर दिया गया।

इसके बाद चकबन्दी सीओ उमाशंकर पीड़ित किसान जगदीश को अपने आवास पर बुलाकर कहा गया कि विपक्षी द्वारा 4 लाख दिया जा रहा है तुम एक लाख 10 हजार रुपये दे दो तुम्हारे पक्ष में फैसला हो जायेगा। नही तो दौड़ते रह जाओगे। इस पर पीड़ित किसान का कहना है कि 10 हजार रुपये दे दिया गया। लेकिन एक लाख रुपए नहीं दे पाया।

इस पर चकबंदी सीओ उमाशंकर का कहना है कि पैसा नहीं मिलेगा तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित किसान का कहना है कि अपने आवास पर चकबन्दी सीओ द्वारा बुलाया गया तो हमसे अंडा उबला हुआ मांगा गया। जिसको खाते हुए और रुपये की मांग करते हुए चकबन्दी सीओ उमाशंकर वीडियो में दिखाई दे रहे है। जिसका वीडियो बना लिया गया। मामले की शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित किसान ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago