Categories: बलिया

महागठबंधन में नीतीश कुमार को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने दी शुभकामनाएं

बलिया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने को लेकर एक बड़ी ज़िम्मेदारी बिहार के मुखिया और जदयू नेता नीतीश कुमार को दी गई है। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में संयोजक भूमिका में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। क्योंकि वह व्यक्तिगत तौर पर विपक्षी दलों के प्रत्येक दल की पसंद के नेता हैं।

नीतीश कुमार को बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने पर यूपी के जदयू महासचिव अवलेश कुमार सिंह ने खुशी जताई। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय राजनीति की अग्नि परीक्षा में माननीय सफल हों इसकी अग्रिम शुभकामनाएं हैं। साथ ही कहा कि अब यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है इस जिम्मेदारी मात्र से 2024 में प्रधानमंत्री की कुर्सी विपक्ष को मिल जाए ऐसा तो कुछ अभी फौरी तौर पर कहा नहीं जा सकता है, इसके लिए राह बहुत कठिन है।

यह राह कठिन ही नहीं पथरीली और बहु चौराहे वाली है जिसमें कुछ जगह बहुत गढ्ढे हैं तो बहुत से ऊंचे टीले भी. गढ्ढे से मतलब बहुत से पार्टियों का बहुत से राज्यों में जनाधार विहीन संगठन का होना है ऊंचे टीले से तात्पर्य बहु संख्य लोगों की निगाह सिर्फ पीएम की कुर्सी पर है। बहुतों का साथ मिलना एक को सहानुभूति दिला देता है. इसका भी खतरा है।

इतिहास गवाह है कि नीतीश कुमार केवल एक राज्य में गठबंधन के पाले को कई बार बदल चुके हैं ऐसे में महागठबंधन या मेनफ्रंट की उम्र कितनी हो सकती है देखने वाली बात होगी लेकिन विपक्ष के सारे दल यह बखूबी जानते हैं कि इस काम में सबसे माहिर खिलाड़ी हैं इसलिए ही डूबते को तिनका सहारा मानकर अपनाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago