शर्म’नाक! मंत्रियों के जिले में गड्ढे ही गड्ढे, नेशनल हाईवे बना तालाब!

बैरिया डेस्क : गाजीपुर हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की हालत एकदम से खस्ता हो गई है। जयप्रभा सेतु से लेकर गाजीपुर तक सड़क में सिर्फ गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। लगभग एक दशक से सड़क की हालत खराब है। क्षेत्र के युवाओं ने कई बार सड़क मरम्मत के लिए धरना प्रदर्शन किया, बावजूद किसी भी अधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंगता है।

खस्ताहाल सड़क के कारण अब तक दर्जनों लोगों की मौतें भी हो चुकी है। जबकि प्रदेश के योगी सरकार गड्ढामुक्त सड़क का राग अलापते हैं। हकीहत तो ये है कि जिस जिले में सरकार के दो-दो मंत्री है, तीन-तीन कद्दावर सांसद है उस जिले के नेशनल हाईवे का ये हाल अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

जबकि पूर्व में जिस वक्त केंद्र में भाजपा की सरकार थी और प्रदेश में सपा, उस समय विधायक यह कहकर पल्ला झाड़ लेते थे कि प्रदेश की सपा सरकार नेशनल हाईवे के काम में रोड़ा डाल रहा है, लेकिन अब तो केंद्र और प्रदेश में दोनों जगह एक पार्टी की सरकार है, बावजूद नेशनल हाई-वे का इतना खस्ताहाल जनपद बलिया के एक दुर्भाग्य है।

उधर जब विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकार से संपर्क साधा गया तो उनके और सिर्फ कोरा आश्वासन ही नसीब हुआ है। मरम्मत के नाम पर पिछले दिनों सड़क पर बने गड्ढों में सिर्फ गिट्टियां डालकर उसे भर दिया गया था, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन से गिट्टियां भी अब नहीं दिख रही है।

कुल मिलाकर रोजाना लाल बालू का ओवरलोड ट्रक डोरीगंज से आता है और बैरिया विधानसभा क्षेत्र ही नहीं उप्र के कई शहरों में बालू लेकर जाती हैं। परिवहन विभाग की ओर से ट्रकों का भार का मानक एक्सल के अनुसार तय किया गया है। 6 चक्का ट्रक एक 1 एक्सल, 10 चक्का ट्रक 2 एक्सल, 12 चक्का ट्रक तीन एक्सल, 14 चक्का ट्रक 4 एक्सएल तय किया गया है।

इसी तरह क्रमश: 10,20, 25,30, टन क्षमता निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जारी है। सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर द्वाबा के युवाओं ने आंदोलन की तैयारी करना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि इस बार सड़क को लेकर बड़ै पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago