Categories: बलिया

12वीं के परीक्षा परिणामों में छाए बलिया के युवा !

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 489 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर 6 छात्र और तीसरे नंबर पर 5 छात्र आए हैं। इंटर में टॉप-10 में 408 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है।

12वीं में बलिया के शिवम गुप्ता ने भी परचम लहराया है। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 96.40 प्रतिशत अंक पाकर मेहदी हसन दूसरा और 96.20 प्रतिशत अंक पाकर जागृति यादव तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 96.20 प्रतिशत अंक पाकर रीतिका भी तीसरा स्थान हासिल किया।

चौथे स्थान पर बिट्टू कुमार प्रसाद हैं, उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 95.40 प्रतिशत अंक पाकर अंजू वर्मा पांचवें स्थान पर जबकि 95.20 प्रतिशत अंक पाकर अंकित साहनी व समीर कुमार खरवार छठवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार 95 प्रतिशत अंक पाकर दीपिका मौर्य, शिव प्रताप सिंह व चांदनी गुप्ता सातवें स्थान पर रही।

वहीं सत्य प्रकाश चौहान ने 8वा स्थान हासिल किया है, उन्होंने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि 94.60 प्रतिशत अंक पाकर सत्यप्रकाश चौहान, अंजलि विश्वकर्मा, हर्षिता सिंह, ​प्रियांशु कुंवर, दीपक कुमार गुप्ता नौवें स्थान पर रहे। जबकि धनंजय गुप्ता 94.40 प्रतिशत अंक पाकर दसवां स्थान हासिल किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी टॉपर्स के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago