Categories: बलिया

अतिक्रमण मुक्त होगा बलिया, ठेला और खोमचा वालों को 30 जून तक खाली करने का अल्टीमेटम

बलिया के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पर ठेला-खोमचा और पटरी दुकानदारों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संत कुमार गुप्ता ‘मिठाई लाल’ व सदर कोतवाल राजीव सिंह ने की।

इस बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान चेयरमैन संत कुमार ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन से चौक तक सड़क पर ठेला-खोमचा लगाकर अतिक्रमण करने वाले समस्त दुकानदार 30 जून तक इसे पूरी तरह से खाली कर दें।

उनके रोजगार आदि को देखते हुए उनको हरसंभव सुविधा व व्यवस्था दी जाएगी। ठेला और खोमचा लगाने की नई व्यवस्था की जाएगी। नगर से बाहर हटने वाले ठेलों आदि के लिए एलआईसी रोड व अन्य जगहों पर स्थान का चिंह्नाकन किया जा रहा है। ऐसे में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

आगे कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्राथमिकता है कि शहर बड़े नगरों की तर्ज पर सुंदर बने। ऐसे में शहर को अतिक्रमण मुक्त करके ही सुंदर बनाया जा सकता है। इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह व पुलिस प्रशासन संग संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago