बलिया। परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह की कोशिश से जल्द ही वीर सपूत महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। शासन से प्रतिमा लगाने की मंजूरी मिल गई है। जगह चिह्नित करने का काम हो रहा है। फिलहाल स्टेडियम तिराहे पर ही सहमति बनी है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रतिमा पूरी तरह से धातु की होगी। अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर डिप्टी सीएम आदि किसी बड़े मानिंद व्यक्ति को आमंत्रित किया जाएगा। काफी दिनों से जिले के लोग नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में इसका कार्यक्रम काफी भव्य तरीके से किया जाएगा।
साथ ही कहा कि राजस्थान के उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश में जन्मे महाराणा प्रताप का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। ऐसे में उनके गरिमा के अनुरूप ही उनकी प्रतिमा लगेगी। महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने कभी भी मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक लगातार संघर्ष करते रहे।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…