Categories: बलिया

बलिया में दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

बलिया। यूपी में लोकसभा चुनाव का प्रभाव अभी से देखने को मिल रहा है। बलिया के गड़वार स्थित कांग्रेस के ब्लॉक कार्यालय पर फेफना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जैनेन्द्र पांडेम मिंटू के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अतिथि कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान उमाशंकर पाठक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत के नौजवान रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल कर रहा है तो सरकार मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए देश में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान का नाम लेकर अपने कर्तव्य से भागने का काम कर रही है। यह वही सरकार है जो रोजगार देने का वादा कर रही थी और अब रोजगार सरकार के एजेंडे से बाहर हो गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।



साथ ही कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे भारत के जन मानस की उम्मीद और आशा के केंद्र राहुल गांधी बन गए हैं। इसके अलावा जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी फेफना विधानसभा पिछड़ा है। केंद्र में 9 साल से बीजेपी की सरकार होने के बाद भी विकास नहीं हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में देश की मान सम्मान बढ़ाने वाली बेटियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। इस पर केंद्र की महिला सांसद या मंत्री एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

वहीं सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से महताब अंसारी, मोहम्मद तालिब ,साजिद अंसारी, अजहर हाशमी, अफसर खान, अनुराग श्रीवास्तव, धीरज कुमार उपाध्याय, रंजीत कुमार, अबरार हसन, जाहिद खान, अफरोज खान, अरुण सिंह आदि दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश तिवारी, हीराराम, नंदकिशोर वर्मा, जीशान जावेद, हर्षनाथ राजभर, करीमरजा, लल्लू राम राजभर, मौ तसौवर, राकेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ. सुरेश राम व संचालन संदीप पासवान ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago