Categories: बलिया

बलिया के इस रूट पर साधारण बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा शुरू, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

बलिया। AC बसों के बाद अब 15 नवंबर से साधारण बसों में भी सीट ऑनलाइन बुक करने की सुविधा शुरू हो गई है। बता दें आजमगढ़ मंडल के 7 डिपो की AC बसों पर सफर करने वाले बहुत यात्री हैं ऐसे में हर महीने 30 लाख रुपये की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।

बता दें पहले चरण में निगम की ओर से आजमगढ़, दोहरीघाट, बेल्थरारोड और बलिया डिपो की कुल 14 साधारण बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम प्रभावी किया गया है, हालांकि अभी किसी यात्री ने सुविधा का लाभ नहीं उठाया लेकिन महीने के अंत तक 55 और बसों में व्यवस्था करने के आदेश जारी हुए हैं।
यह साधारण बसें लखनऊ और दिल्ली रूट पर चल रही हैं, लेकिन बहुत जल्द अन्य रूटों के लिए भी सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। बता दें कि यह व्यवस्था 1 नवंबर से शुरू की जानी थी, लेकिन विभाग के सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य अब पूरा हुआ है। अब यात्री घर बैठे ही अपना टिकट बुक कर सकते हैं और सीटों और बसों के स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।

यहां से कर सकते है ऑनलाइन बुकिंग- प्रदेश में पहले चरण के दौरान लंबी दूरी की 2,400 बसों को चिन्हित किया गया है। टिकटों की बुकिंग यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट onlineupsrtc.co.in पर की जाएगी। अभी जनरथ, वोल्वो और एसी बसों में ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मिल रही है, इस योजना से रोजाना बलिया के लोग सुविधा उठा सकते हैं।

बलिया डिपो के एआरएम उमाकांत मिश्र ने बताया कि बलिया में कानुपर जाने वाले दो साधारण बसों में ऑननलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। लंबी दूरी तय करने वाली कई बसों के समय सारिणी में बदलाव किया जाएगा। देर रात उनका आवागमन कम किया जाएगा

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago