बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में छात्रनेता मनन दुबे की मौत के मामले में मृतक के पिता ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर जेई, लाइनमैन, ठेकेदार और पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक के पिता रमेश दुबे ने मकान के छज्जे से सटकर एचटी लाइन खींचने के कारण छात्र नेता की मौत का आरोप लगाते हुए कोर्ट में जेई मनोज वर्मा, लाइनमैन संतोष राय, ठेकेदार ईश्वर दयाल पाण्डेय और पड़ोसी बृजमोहन उपाध्याय के खिलाफ याचिका डाली। जिसके बाद कार्रवाई हुई।
रमेश दूबे ने बताया कि मेरे मकान के पश्चिम गलीनुमा रास्ता है। उस रास्ते के पश्चिम बृजमोहन उपाध्याय का मकान है। मकान के ऊपर से विद्युत विभाग का 11 केवी का तार जाता था, जो तार मेरे मकान की छत से करीब 11 फीट दूर था। ठेकेदार ईश्वर दयाल पाण्डेय ने पड़ोसी बृजमोहन उपाध्याय के मकान के ऊपर से जा रहे 11 केवी के तार और पोल बिना किसी विधिक प्रक्रिया के हटाकर घर के करीब छज्जा के पास कर दिया।
इसके कारण बीते 14 जनवरी को छत पर एचटी करंट की चपेट में आने से मेरे बेटे मनन दुबे की मौत हो गई। फेफना थाना प्रभारी राकेश रोहन ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…