सिकन्दरपुर मे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर का हुआ भव्य स्वागत

सिकन्दरपुर (ग्रामसभा चकखान) मे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर का हुआ भव्य स्वागत

सिकन्दरपुर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के जिलें मे आज प्रथम आगमन पर बेल्थरारोड से बलिया जाते समय अनेको स्वागत और बधाइयो के क्रम मे सिकन्दरपुर (ग्रामसभा चकखान) मे ग्रामप्रधान शकुंतला देवी के आवास पर शानदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामसभा चकखान मे राज्यसभा सांसद के आगमन होते ही स्थानिय पार्टी कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामवासियों ने ढ़ोल नगारे के साथ उनका स्वागत किया, उसके बाद विशेष रूप से ग्रामप्रधान शकुंतला देवी, प्रधान प्रतिनिधि अजय खरवार, पूर्व प्रधान फेकू राजभर व कई वरिष्ठ लोगों ने फुल मालाओं के साथ पुष्पगुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दी। स्वागत समारोह के समापन पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदेव राजभर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों को इस विशेष स्नेह और प्यार के लिये धन्यवाद देते हुये बलिया के लिये प्रस्थान कर गये। इस अवसर पर अनिल बरनवाल, अरविंद राय, बृजमोहन राजभर, गणेश सोनी, कमलेश सोनी, ओमप्रकाश राजभर, दिनेश राजभर, रामु चौहान, दिनेश जायसवाल, बीरन राजभर, श्याम बहादुर, लूटन, धनन्जय गुप्ता, बलराम राजभर, मुन्ना राय, नन्हे गुप्ता, सुखराम राजभर, परशुराम राजभर, दीपक गुप्ता, इंद्रजीत राजभर, बृजेश राजभर, परशुराम राजभर, राम नारायण गुप्ता, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago