Categories: बलिया

जेएनसीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने ग्रहण किया कार्यभार

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने 15 मई को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय की विदाई के लिए जेएनसीयू और संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संगठन (जनकुआक्टा) के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई के इस अवसर पर प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। कहा कि इस विश्वविद्यालय को मैंने एक तीन बरस के बच्चे के रूप में अपनाया था और अब इसे छः बरस के बच्चे के रूप में छोड़ कर जा रही हूँ। मैंने इस विश्वविद्यालय को अपने एक परिवार के रूप में देखा है, इसलिए इससे बिछुड़ना असहज कर रहा है। लेकिन या संतोष है कि यह विश्वविद्यालय अब अपने पैरों पर खड़ा होने लायक हो गया है।

इस अवसर पर नवागत कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं एक शिक्षक हूँ और आप सबके साथ मिलकर जेएनसीयू के विकास के लिए कार्य करूँगा। इस विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य में सम्मिलित है कि साथ चलें, साथ बोलें और हमारा मन एक हो। हमें इस तीसरे बिंदु पर ध्यान देने की जरूरत है। मेरे दरवाजे हर समय आपके लिए खुले रहेंगे।

इस अवसर पर डाॅ. नीरज कुमार सिंह, सहायक आचार्य, अंगरेजी विभाग के काव्य संग्रह ‘ कल्पतरु’ का भी लोकार्पण प्रो. कल्पलता पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संचालन कर रहे महामंत्री डाॅ. अवनीशचंद्र पाण्डेय ने शिक्षक हितों के संरक्षण की बात की। अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय ने शिक्षक संघ और समस्त शिक्षकों की ओर से नवागत कुलपति का स्वागत किया।

कुलसचिव एस. एल. पाल ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, प्रो. जैनेंद्र पाण्डेय, प्रो. साहेब दूबे, प्रो. आर एन मिश्र, प्रो. बैकुंठनाथ, प्रो. अंजनी सिंह, प्रो. नीरजा सिंह आदि प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago