सुविधाओं से लेस फेफना जंक्शन पर बना नया मालगोदाम शुरू, ये है खासियत

बलिया। NGT से हरी झंडी मिलने के बाद फेफना जंक्शन पर बना नया मालगोदाम शुरू हो गया है। और अब बलिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर 126 साल पुराना मालगोदाम बंद कर दिया जाएगा। 15 सितंबर तक हर हाल में पुराने रेलवे मालगोदाम को बंद कर दिया जाएगा। इससे शहर को जाम से मुक्त कराने की राह आसान हो गई है। अब नो इंट्री की अवधि में ट्रकों का आवागमन नहीं होगा।
बता दें फेफना जंक्शन पर दो करोड़ की लागत से नया मालगोदाम बनाया गया है। क्षमता वृद्धि के साथ ही नये तरीके से व्यवस्था भी गई है। अब इस पर मालगाड़ी का ठहराव होने लगा है। स्टोरेज क्षमता 25 वाहनों की है। एक साथ 108 बड़े मालवाहक वाहनों की लोडिग की जा सकेगी। नये मालगोदाम पर माल लोडिंग के दौरान वाहनों के आवागमन पर धूल नहीं उड़े, इसके लिए रेलवे ने आधुनिक फव्वारा लगाया है। इससे समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जायेगा। इस रास्ते से वाहन माल लोड कर बाहर भी निकल जाएंगे।

वहीं ट्रक चालक और मजदूरों के आराम करने की भी व्यवस्था की गई है। पुराना मालगोदाम खुले आसमान के नीचे था। इससे बारिश में कई बार सामान भीग भी जाता था। मजदूरों और चालकों को भी दिक्कत होती थी। फेफना मालगोदाम खुलने के बाद रेलवे की आय बढ़ने के साथ जिले का व्यवसाय भी बढ़ेगा। ज्यादा स्थान होने कारण यहां कोयला, गिट्टी, मोरंग, तेल व सीमेंट सहित अन्य सामानों का आवागमन होगा। इससे जनपदवासियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago