‘सीयर ब्लाक क्षेत्र में लिखी जा रही है विकास की नई इबारत’

बेल्थरारोड। सीयर ब्लाक क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। बीते समय में 51 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्य संपन्न हुआ है। सीयर ब्लाक क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।  इन्हीं कार्यों को लेकर सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह की जमकर सराहना की। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकासकार्यों को लेकर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि 151 दिनों में 51 निर्माण कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण कराया गया, इससे समृद्धिशाली भारत का निर्माण नीव स्तर से मजबूत होगा। कहा कि समारोह तभी होते है जब काम होते है। इससे पहले इस स्तर का विकास देखने को नही मिला था। ब्लाक प्रमुख के रुप में आलोक सिंह ने जो विकास किया है वह उनका नैतिक धर्म है। जो जनप्रतिनिधि नैतिक धर्म को नही निभाता उसे समाज स्वीकार नहीकरता।

सांसद मस्त यहां सीयर ब्लाक परिसर में क्षेत्रीय सांसद रविन्दर कुशवाहा संग क्षेत्र पंचायत की ओर से 51 निर्माण कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होने किसान आन्दोलन की चर्चा करते हुए कहा कि 72 प्रतिशत अकेले पंजाब को खाद्यान्न खरीद में केन्द्र सरकार धन देती है जब कि पूरे देश के अन्य प्रान्तों में केवल 28 प्रतिशत धन मिलता है। उन्होने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए होने वाले विधानसभा चुनाव में उप्र के अन्दर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

कहा कि लोकसभा 2014 के बाद राजनैतिक परिवर्तन हुआ। संसदीय राजनीति में भरोसे का संकट पैदा था वह हमारे शासन में समाप्त हो गया, इस लिए कि हम जो कहते है वह करते हैं। गांवों में विकास होने लगा है यदि ऐसा नही होता तो 51 कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास कैसे होता। क्षेत्रीय सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में बुआ व बबुआ गठबन्धन कुछ बिगाड़ न सकी और उप्र में 64 सीट देकर उन्हें करारा जबाब दे दिया तो अब लाठी व छड़ी का गठबन्धन कितना असर डाल पाएगी यह मतदाता समझ रहा है। उन्होने ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें विकास कार्य करने की प्रेरणा देश के पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी से मिला है।उन्होने सांसद मस्त जी से राजनैतिक प्रेरणा मिलने का श्रेय दिया। कहा सरकार ने पीएम आवास, शौचालय, कोरोना प्रकोप को देखते हुए निःशुल्क राशन आपूति देने, किसानों को साल में 6 हजार रुपये खाते में आने की जानकारी दिया। कहा कि विद्युत 2-4 घंटे मिलती थी आज 18-20 घंटे तक मिल रही है। इससे पूर्व यहां किसे पता था कि ब्लाक प्रमुख का अधिकार क्या होता है। कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी आगामी 7 दिसम्बर को गोरखपुर में एम्स व खाद के कारखाने का उद्घाटन करने आ रहे हैं।

इससे पूर्व वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व पूर्वाचल में कुशीनगर में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर चुके हैं जिसका लाभ आमजनता उठा रही है। भाजपा ने पिछली सरकार के छूटे व अधूरे कार्यो को आज पूरा करके जनता को समर्पित करने का काम कर रहे हैं। जिसे कहा जा रहा है कि हमारा ही काम शुरु कराया हुआ था उसे भाजपा ने पूरा किया है।

ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने अपने छोटे भ्राता अनूप कुमार सिंह ‘‘मन्टू‘‘ का नाम लेते हुए कहा कि चुनाव के समय से ही क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित हो चुके हैं। सांसद मस्त जी की चर्चा करते हुए कहा कि में ब्लाक प्रमुख चुने जाने के बाद बनने के बाद आर्शीबाद लेने गया था, और सांसद मस्त ने मुझे क्षेत्र के विकास कराने से पूर्व ब्लाक परिसर का सुन्दरीकरण कराने पर जोर दिया था। जिसे मैने कर दिखाया है। आगे कहा कि आने वाले तीन माह के अन्दर ब्लाक परिसर में हो रहे जल जमाव की समस्या समाप्त करुगां। नाला का निर्माण अब शुरु होने जा रहा हैं। कहा अभी ये विकास के छोटे कार्य थे इसके बाद अब विकास का बड़ा कार्य करके ही सभी को आमंत्रित करुंगा।
द्वय सांसद को ऊनी साल व मोमेन्टो देकर सम्मनित किया गया।

इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, अनुप कुमार सिंह ‘‘मन्टू‘‘, जेई विजय कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, ग्राम प्रधान संघ सीयर के अध्यक्ष रामभवन यादव, अभिषेक सिंह ‘‘सोनू‘‘, डा0 मिथिलेश सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान, ध्रुप सिंह, प्रवीण सिंह, पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य माजिद नासिर, अशोक कुशवाहा, दीपक सिह, राजीव सिंह ‘‘टिल्लू‘‘, सुशील कन्नौजिया मौजूद रहे। अध्यक्षता विनय कुमा

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago