Categories: featured

चार्ज लेते ही बलिया डीएम के तेवर से उड़े ठेकेदार के होश!

बलिया: नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को चार्ज ले लिया। चार्ज चार्ज लेने के बाद  सबसे पहले जलनिकासी के लिए बन रहे नाला निर्माण की प्रगति जानने निकलीं। उन्होंने एनसीसी तिराहा, कुँवर सिंह चौराहा एवं विकास भवन होते हुए कटहल नाला में पानी निकास के लिए किए जा रहे कार्य को देखा।

इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी ली और बेहद धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त कीं और कार्य कराने वाली फर्म की सिक्योरिटी मनी में से दो लाख की कटौती करने का आदेश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के लिए सबसे प्राथमिकता वाले कार्य में इतनी देर अक्षम्य है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या, जनरेटर की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्य की प्रगति में तेजी आ सके।

ठेकेदार को निर्देश दिया कि हरहाल में बरसात से पहले कार्य पूर्ण करा लिया जाए। सीडीओ को एक्सईएन सिंचाई से इस सम्बन्ध में वार्ता करने को कहा। निरीक्षण में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर राहुल यादव अन्य अधिकारी गण साथ थे। बताया जा रहा है कि ये पहली डीएम हैं जो कि चार्ज लेते ही नाला निर्माण कार्य का जायजा लेने निकली है। डीएम के अचानक से ऐसे जांच करने से ठेकदरों में हड़कंप मचा रहा।

बात दें कि डीएम सौम्या अग्रवाल ने चार्ज लेते ही अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतरी के अलावा आइजीआरएस पोर्टल पर आयी जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हमारी प्राथमिकता में होगा। इसके अलावा शहर ने नाला निर्माण व बाढ़ की परियोजनाएं समय से पूर्ण कराने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही उन्होंने बलिया वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर बल दिया और कहा कि हर अस्पताल पर दवाओं की उपलब्धता व आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago