बलिया से चलेगी नई क्लोन स्पेशल ट्रेन, सफ़र हो जाएगा और आसान

बलिया डेस्क : लॉकडाउन हटने के बाद अब धीरे धीरे हालात सामान्य होते जा रहे हैं. एक तरफ जहाँ बाज़ार भी अब करीब करीब खुल ही गए हैं, वहीँ दूसरी तरफ ट्रेनों के परिचालन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दरअसल लॉकडाउन खुलने के साथ ही लोग काम और रोज़गार की तलाश में दूसरे शहरों और महानगरों का रुख करने लगे हैं.

इसे लेकर अब स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है. रेलवे बोर्ड की तरफ से आठ जोड़ी क्लोन स्पेशल गाड़ी चलाने का फैसला किया गया है. 21 सितंबर से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरफ से आरक्षित रहेंगी. इन ट्रेनों में एडवांस रिज़र्वेशन दस दिन पहले किया जा सकेगा.

इसके अलावा स्पेशल ट्रेन का किराया एक्सप्रेस की तरह होगा. इन ट्रेनों में से एक ट्रेन 04055 बलिया-दिल्ली त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बलिया से 14:10 बजे चलेगी और अगले दिन दिल्ली 06:25 बजे दिल्ली पहुँच जाएगी.

वापसी में गाड़ी का नंबर होगा 04056. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली से 18:00 बजे चलेगी और अगले दिन 10:00 बजे बलिया पहुँच जाएगी. इस दौरान ट्रेन गाजीपुर सिटी, जौनपुर, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेण्ट्रल पर रुकेगी. हमसफर ट्रेन की तर्ज पर यह ट्रेन चलाई जाएगी और इसी का रेक भी इस्तमाल किया जाएगा. 18 कोच वाली इस ट्रेन में वातानुकूलित थ्री टियर भी होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago