नीरज शेखर ने राज्यसभा में उठाया आर्सेनिक पानी का मुद्दा, लोगों में फिर जगी उम्मीद!

नई दिल्ली डेस्क : बलिया में आर्सेनिक युक्त पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद बलियावासियों को अभी तक आर्सेनिक युक्त पानी की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने आर्सेनिक युक्त पानी की समस्या को राज्यसभा में उठाकर एक बाऱ फिर से बलिया के लोगों में उम्मीद जगा दी है।

उन्होंने राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ये उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई जल जीवन योजना से 2024 तक बलिया के लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी से निजात मिल जाएगी।

क्या है जल जीवन योजना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन योजना की घोषणा अगस्त 2019 में की थी। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति (हर घर जल) सुनिश्चित करना है। साथ ही हर घर तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।

नीरज शेखर ने क्या कहा?
राज्यसभा में इसी योजना की तारीफ़ करते हुए नीरज शेखर ने कहा कि हम जिस क्षेत्र से आते हैं वहां आर्सेनिक युक्त जल की समस्या है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के तहत 2024 तक हर घर में सुरक्षित जल मुहैया कराने का वादा किया है। ऐसे में ये हम लोगों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मेरा ये मानना है कि हम लोग 70-72 साल में अपने लोगों को स्वच्छ पानी नहीं दे पाए हैं, ये हम लोगों में कमी है। मैं आर्सेनिक पानी पीने की वजह से विकलांग हुए लोगों को देखता हूं तो मुझे बहुत तकलीफ़ होती है। ये जो काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री उसमें आप सब लोगों को सहयोग करना चाहिए। ये बहुत बड़ी योजना है, अगर ये 2024 तक पूरी होती है तो ये देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें- विश्वबैंक ने वापस लिए 36 करोड़, बलिया में आर्सेनिक युक्त जल से लोगों को नहीं मिलेगी निजात!

बता दें कि इससे पहले विश्व बैंक ने नीर निर्मल योजना के तहत ज़िले के 18 गांवों में पानी की टंकी के निर्माण के लिए 36 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था।

लेकिन जल निगम पानी की टंकी का निर्माण कराने में नाकाम रहा। जिसके बाद विश्व बैंक ने सभी परियोजनाओं को निरस्त करते हुए अनुदानित 36 करोड़ रुपए वापस ले लिए।

Kauser Usman

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago