नीरज शेखर अब बीजेपी से राज्यसभा में पहुंचे, निर्विरोध निर्वाचित

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने ‘भाषा’ से कहा, ”आज सोमवार नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.” उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था.

पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और आज नाम वापसी की अंतिम समयसीमा थी . यह समयसीमा समाप्त होने के बाद शेखर के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई. सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने पिछले दिनों राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे.    

नीरज शेखर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया गया. उपचुनाव में भाजपा ने नीरज शेखर को ही उम्मीदवार बनाया. उन्होंने 14 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago