सिक्ख समाज ने लगातार 22वें दिन दिया 450 पैकेट भोजन
जिला प्रशासन की अपील पर बलिया सिक्ख समाज द्वारा 17 अप्रैल से लगातार 22वें दिन 450 पैकेट निःशुल्क भोजन तैयार किया गया। इसमें 50 पैकेट जिला प्रशासन को, 40 पैकेट कोतवाली के पास स्थित आश्रय स्थल पर उपलब्ध कराया गया। शेष 360 पैकेट जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया गया। गुरूद्वारा कमेटी के मनप्रीत सिंह मोनू ने बताया कि यह सेवा 3 मई तक लगातार जारी रहेगी। सेवा करने वालों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान देवेंद्र सिंह चावला, स्वर्ण सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसपाल सिंह मोनू, भूपेंद्र सिंह चावला, जगजीत सिंह बाबू, मनमीत सिंह टिंकू, वीरेंद्र सिंह राजू, रवींद्र सिंह, नवतेज सिंह, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, कुलदीप सिंह डिम्पल, गुरदीप सिंह, विशाल सिंह, हरजीत सिंह छोटू, रणजीत सिंह मुन्ना, नानक सिंह, हरजिंदर सिंह राजू, सुरेंद्र सिंह राजू आदि हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…