राष्ट्रीय मतदाता दिवसः बिल्थरारोड में मतदाता जागरुकता रैली, SDM ने युवा वोटरों को दिलाई मतदान की शपथ

बिल्थरारोड  डेस्क : मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जनपदभर में 11वाॅ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।  वहीँ बिल्थरारोड में भी सोमवार को तहसीलदार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशाल जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान युवा वोटरों के साथ प्रशासन ने नगर में भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक किया।

युवा वोटरों के हाथों में मतदान को लेकर अनेक स्लोग्न की तख्तियां भी थी। रैली नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए मिडिल स्कूल में पहुंचकर सभा में बदल गया। जहां तहसीलदार जितेंद्र सिंह के साथ एसडीएम संतलाल ने युवा वोटरों को मतदाता कार्ड दिया और मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाता दिवस अनेक रंगोली भी बनाया और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुति किए।

जहां एसडीएम संतलाल, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बीडीओ गजेंद्र प्रताप, एसडीआई निर्भयनारायण सिंह, देवेंद्र वर्मा, शैलजा राय समेत अनेक लोग व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ससना बहादुरपुर स्थित फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी कालेजपर भी एनएसएस कैडरों द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस पर संगोष्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम तथा डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने पूरी तैयारी के साथ मतदाता जागरूकता दिवस पर अपने विचार रखे और मतदान का महत्व समझाया। संगोष्टी में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय कुमार दुबे, उपप्रचार्य मोबीन अहमद, उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago